khaskhabar.com: मंगलवार, 12 जुलाई 2016 12:42 PM (IST)
मध्य प्रदेश में विदिशा जिले में पिछले नौ दिनों से हो रही
बारिश के चलते बेतवा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐतिहासिक गणेश
मंदिर भी डूब गया है। इंदौर शहर में भी पिछले 48 घंटे से रुक-रुक कर बारिश
हो रही है। बारिश से नदी-नालों के उफान पर आ जाने से सड़क संपर्क बाधित हुआ
और कई गांव पानी से घिर गए हैं। बाढ़ के पानी में लगभग 50 हजार लोग घिरे
हुए हैं, इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए सेना की मदद ली जा रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण
कर रहे हैं। नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे होशंगाबाद,
रायसेन और सीहोर जिलों में कई गांव पानी से घिर गए हैं।
नासिक में गोदावरी नदी उफान पर