khaskhabar.com: मंगलवार, 12 जुलाई 2016 12:42 PM (IST)
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश से मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मध्यप्रदेश में बाढ़ के चलते 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में मानसून पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में पहुंचने के साथ ही पूरे देश को अपनी जद में ले लेगा। हालांकि, पूरे देश को कवर करने की सामान्य तारीख 15 जुलाई है।
आपको बता दें कि 1 से 11 जुलाई तक देशभर में 283.6 प्रतिशत तक बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 1.5 फीसदी ज्यादा है।
एमपी के दर्जनों गांवों में बाढ