Flight passengers luggage left in Dubai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फ्लाइट से जयपुर आए 50 यात्रियों का लगेज दुबई एयरपोर्ट पर छूटा, हंगामा

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मार्च 2017 08:59 AM (IST)
फ्लाइट से जयपुर आए 50 यात्रियों का लगेज दुबई एयरपोर्ट पर छूटा, हंगामा
जयपुर। दुबई से बुधवार को जयपुर पहुंची स्पाइस जेट एयरलाइंस की फ्लाइट के करीब 50 से अधिक यात्रियों का लगेज दुबई एयरपोर्ट पर ही रह गया। एयरलाइंस की तरफ से लगेज दो से तीन दिन बाद मिलने की बात कही गई। सामान नहीं मिलने से यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप था कि उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट है। कई यात्रियों को राजस्थान से बाहर जाना है। ऐसे में वे दो दिन बाद कैसे आएंगे, मगर एयरलाइंस की तरफ से दो दिन बाद ही लगेज मिलने की बात कही गई। फ्लाइट में आए जोधपुर निवासी मनन लोढ़ा ने बताया कि फ्लाइट में केवल वह ही लगेज आया जिनका अतिरिक्त वजन होने के कारण पेमेंट किया गया था। 15 किलो या इससे कम वजनी लगेज किसी भी यात्री का नहीं आया। फ्लाइट एसजी 058 बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे जयपुर पहुंची। यात्री अपना लगेज लेने के लिए लॉज में गए। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब लगेज नहीं आया तो पूछताछ की। तब पता चला कि करीब 50 से अधिक यात्रियों का लगेज दुबई एयरपोर्ट पर ही रह गया। ऐसे में यात्रियों में हडक़ंप मच गया। एयरलाइंस की तरफ से लगेज दो से तीन दिन में आने की बात कही। तब यात्रियों ने हंगामा कर दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement