मंडी। जिला
सैनिक कल्याण के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर विकास सकलानी ने बुधवार को
आयोजित एक कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कदम तथा अन्य अधिकारियों को झंडा लगाकर
सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि झंडा दिवस का
मुख्य उददेश्य उन शूरवीरों के परिवारों की सहायता करना है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की।
उन्होंने कहा कि
पूर्व सैनिक,
अपंग सैनिक एवं उनके जरूरतमंद परिवारों को समय- समय पर आर्थिक सहायता के रूप में
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एकत्रित की गई धनराशि उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने इस अवसर पर समस्त जिलावासियों से इस महान पर्व को कार्यान्वित करने के लिए अपना अधिक से अधिक योगदान देकर
देश प्रेम का उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे