Five students of DAV qualifyed for JEE exam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीएवी के पांच छात्रों ने जेईई की परीक्षा क्वालीफाई की

khaskhabar.com: बुधवार, 03 मई 2017 6:42 PM (IST)
डीएवी के पांच छात्रों ने जेईई की परीक्षा क्वालीफाई की
ऊना। डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के पांच छात्रों ने जेईई की परीक्षा को क्वालीफाई करके विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रधानाचार्य अतुल महाजन ने बताया कि इस वर्ष शिवम कपिला, अमनदीप, महक, करणदीप, सुशांत ठाकुर ने परीक्षा उतीर्ण कर जेईई एडवांस के लिए स्थान बनाया है। उन्होंने उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है और आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए कडी मेहनत करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल में ही कोचिंग देकर ऐसी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के विद्यार्थी इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement