जींद। जिले के अनुपगढ़ गांव के पास लक्ष्यदीप होटल में एक कार में सवार होकर आए पंाच लोगों ने आपसी कहानुसी के चलते एक पवन नामक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी घटना को अजांम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक हिसार जिले के गांव सुलचानी का निवासी है और वह गांव विशनपुरा में अपनी बहन के पास रहता था। सदर थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि पवन लक्ष्यदीप होटल पर बैठा खाना रहा था। तभी एक कार में सवार होकर आए पांच लोग भी वहीं पर शराब आदि पी रहे थे। जैसे ही पवन ने गाना बदला तो पांच लोगों के साथ उसका झगड़ा हो गया झगडा इतना बढ गया कि पांच लोगों ने मिलकर तेजधार हथियार से पवन पर हमला कर दिया जिससे गभींर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पवन जींद के नागरिक हस्पताल में लाया गया जहां डांक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसेयह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...