Advertisement
बठिंडा में कसा लुटेरों पर शिकंजा, 5 और गिरफ्तार

कुलदीप सिंह से पुलिस ने एक मोटर साइकिल, एक देसी पिस्तौल 315 बोर व उसके 2 कारतूस, 5 मोबायल, 8 हजार रूपये नकद, गगनदीप सिंह से एक मोटर साइकिल, एक कापा, 4 मोबायल व 8 हजार रूपये नकद, बलजीत सिंह से एक मोटर साइकिल, एक खिलौना रिवाल्वर, 5 मोबायल व 7 हजार रूपये नकद, गुरसेवक सिंह से एक मोटर साइकिल, एक कुल्हाड़ी, 5 मोबायल व 7 हजार रूपये नकद बरामद किये गये। एसएसपी ने यह भी बताया कि कुलदीप सिंह के बताने पर उनकी निशानदेही पर उसके घर से दो मोटर साइकिल तथा एक वेस्पा स्कूटर भी बरामद किये गये। पुलिस सूत्रों अनुसार कुलदीप सिंह उर्फ गोलू व हनी सिंह मौके पर नहीं मिले जो फरार हैं। इंस्पैक्टर राजिन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला कि वह जगदीप सिंह जो तलबंडी साबो में मोबायलों की दुकान करता है को छीने हुये मोबायल बेचते थे। वह उन मोबायलों को आगे बेच देता था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर उससेे पांच मोबायल बरामद किये गये जो लुटेरा गिरोह द्वारा लोगों से छीन कर उसे बेचे गये थे ।
एसएसपी अनुसार सभी आरोपी नशे के आदि हैं व वह नशे की पूर्ति के लिये लूट का काम करते थे। गुरसेवक सिंह सेबी जो नशे का आदि है व वह नशा बेचने का काम भी करता है। वह इनसे लूट का सामान सस्ते भाव पर लेकर उन्हें नशा देता था। वह हनी गिल निवासी तलबंडी साबो से नशा खरीदता था। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। जांच अधिकारी एस आई बलवंत सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें एक दिन के लिये पुलिस रमांड में रखने का आदेश दिया है।
Advertisement
बठिंडा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


