Five Kundiya Suvrishti Kundiya Gayatri Maha Yagya will be held on 8th June at Govind Devji Temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोविंद देवजी मंदिर में पंच कुंडीय सुवृष्टि कुंडीय गायत्री महायज्ञ 8 जून को

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जून 2025 2:32 PM (IST)
गोविंद देवजी मंदिर में पंच कुंडीय सुवृष्टि कुंडीय गायत्री महायज्ञ 8 जून को
जयपुर। देश-प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना के साथ गोविंद देवजी मंदिर में रविवार को सुबह आठ से दस बजे तक महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में पंच कुंडीय सुवृष्टि कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसमें भगवान देवराज इंद्र और वरूण देवता का भावभरा आह्वान कर मानसून के दौरान श्रेष्ठ वर्षा करने की प्रार्थना की जाएगी। यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली संपन्न कराएगी। यज्ञ से पूर्व आराध्य देव गोविंद देवजी, मां गायत्री और गुरुसत्ता का सोडशोपचार पूजन किया जाएगा। अग्नि प्रज्जवलन से पूर्व युग निर्माण सत्संकल्प का सामूहिक पाठ कराया जाएगा। इस मौके पर भारतीय संस्कृति से जन्मदिन और विवाह दिवस संस्कार मनाने वालों से विशेष पूजन कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोविंद देवजी मंदिर प्रबंधन की ओर से पाश्चात्य संस्कृति के बजाय भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्मदिन यज्ञ के साथ मनाने की परंपरा शुरू की गई है। जिन लोगों का जन्मदिन 8 जून को है वे यज्ञ के साथ निशुल्क अपना जन्मदिन मंदिर में मना सकते हैं। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं और आशीर्वाद की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन और गायत्री परिवार की ओर से की गई है। यज्ञ के समापन पर लोगों को ज्ञान प्रसाद के रूप में प्रेरक युग साहित्य की पुस्तक प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement