चंदवक (जौनपुर)। पुराना बाजार स्थित मां दुर्गा के अति प्राचीन मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य कराया गया। जीर्णोद्धार के बाद मंदिर में पांच दिवसीय दुर्गा शत चंडी जप का आयोजन का फैसला किया गया।
जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र जोशी व मुम्बई के कारोबारी सुनील कुमार निषाद ने बताया कि 5 फ़रवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण कर नगर में फेरी लगाते हुए पुन: मंदिर पहुंचेंगी। इसके बाद 6 से 10 फ़रवरी तक पांच दिवसीय शत चंडी महाजाप का आयोजन होगा।
वैदिक पूजन समाप्ति के पश्चात 11 फ़रवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य सुभाष निषाद ने कराया है। उन्होंने बताया कि आयोजन का संयोजक जय किशन जायसवाल और राजीव गुप्ता अध्यापक को बनाया गया है।