Advertisement
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 6 बच्चों की मौत, 21 घायल

कैसे हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि ये सभी बैरवा समाज के लोग थे। वे शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दौलतपुरा गांव से दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार हुए थे। उन्हें खानपुर में रविवार को होने वाले विवाह सम्मेलन में जाना था। एक ट्रॉली में पुरुष सवार थे, जो आगे चल रही थी, जबकि पीछे चल रही ट्रै्रक्टर-ट्रॉली में बच्चे एवं महिलाएं सवार थी। ट्रॉली तेज गति से लहसोड़ मोड़ पर पहुंची तो चालक उसे नियंत्रित नहीं कर पाया और पलट गई। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के हालचाल जाने। गंभीर रूप से घायल हुये 3 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। फिलहाल अन्य सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जिला प्रशासन भी मौके पर मुस्तेद है। एक छोटी सी लापरवाही ने 6 मासूमों को मौत की नींद सुला दिया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सवाई-माधोपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


