Fisheries University student fell 90 percent-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मत्स्य यूनिवर्सिटी में 90 प्रतिशत छात्र फेल

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 3:14 PM (IST)
मत्स्य यूनिवर्सिटी में 90 प्रतिशत छात्र फेल
अलवर । मत्स्य यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित कला प्रथम वर्ष के परिणाम में 90 प्रतिशत परीक्षार्थी फेल हो गए। यूनिवर्सिटी के इस परिणाम के विरोध में मंगलवार को छात्रों की ओर से गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं का कहना था कि मत्स्य विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष में 32 हजार 446 छात्रों में से 24 हजार 671 छात्र फेल हो गए है, यानि 7 हजार 775 परीक्षार्थी ही पास हुए है। मत्स्य यूनिवर्सिटी की ओर से कॉमर्स के बाद यह दूसरा रिजल्ट दिया गया है। छात्र नेता विष्णु चावड़ा का कहना है कि यूनिवर्सिटी के रिजल्ट में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। फेल हुए परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच दोबारा होनी चाहिए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement