मंदबुद्धि युवक का पहले गला दबाया, फिर पेट्रोल डालकर जला दिया
khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 10:13 AM (IST)
चुरू। जिले के गांव दूंकर की रोही में कोडासर मार्ग स्थित एक झाड़ी में शनिवार को जला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दूंकर निवासी भागीरथ के तौर पर हुई है। उसकी हत्या दूंकर निवासी मुकेश कुमार जाट ने ही की है और हत्या की बात मुकेश ने स्वीकार भी कर ली है। पुलिस के अनुसार मुकेश गुरुवार को पहले भागीरथ को मोटरसाइकिल पर बैठाकर खनन क्षेत्र में ले गया। वहां दोनों ने शराब पी। इस दौरान नशे में भागीरथ का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। मामले में आरोपित से पूछताछ जारी है। मृतक के छोटे भाई दूंकर निवासी शंकरलाल राव ने मामला दर्ज करवाया है। मृतक के भाई के अनुसार भागीरथ मंदबुद्धि था।
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!