first phase, polling on April 29-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा, 29 अप्रैल को मतदान

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 5:56 PM (IST)
राजस्थान में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा, 29 अप्रैल को मतदान
जयपुर । लोकसभा आम चुनाव-2019 में प्रदेश के पहले चरण लिए चुनाव प्रचार-प्रसार शनिवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। राज्य में प्रथम चरण में 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान 29 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मतदान समाप्त होने के समय से 48 घंटे पूर्व की अवधि 27 अप्रेल शनिवार सायं 6 बजे से 29 अप्रेल सायं 6 बजे तक राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशियों द्वारा सार्वजनिक सभा आयोजित करने, जुलूस निकालने, सिनेमा, दूरदर्शन, इलेक्ट्रोनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही संगीत-समारोह, नाट्य-अभिनय अथवा अन्य कोई मनोरंजन कार्यकम आयोजित कर चुनाव प्रचार पर भी प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि में समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले समस्त विज्ञापनों का सक्षम स्तर से अधिप्रमाणन करवाना अनिवार्य होगा।
आपको बता दे कि पहले चरण में पहले चरण में लोकसभा क्षेत्र टोेंक-सवाईमाधोपुर,अजमेर, पाली , जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा , चितौड़गढ़ , राजसमंद , भीलवाड़ा , कोटा और झालावाड़-बारां पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement