पुलिस के अनुसार रामलाल खेत से चारा लेकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान
चिताखेड़ा रोड पर दो युवक रामलाल की पिटाई करने लगे। मामला बढऩे पर
आरोपियों ने रामलाल को गोली मार दी। गोली रामलाल के कंधे और सर पर लगी। बाद
में हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सरपंच बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे
और घायल को किशनगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से घायल रामलाल को
प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया। पुलिस घायल रामलाल की हालत
में सुधार होने पर उसके बयान लेगी।