Advertisement
प्रथम अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्राई-सिटी प्राइज मनी टी-20’ 29 जनवरी से

अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट पुरुषों और महिलाओं को रनिंग ट्रॉफी भी देगा। साथ ही ट्रस्ट ने यह टूर्नामेंट हर साल आयोजित करने का निर्णय लिया है। महिला टीमों को रंगीन ड्रेस में आने को कहा गया है। महिला टीमें सफेद रंग की गेंद के साथ प्रतियोगिता में भाग लेंगी। क्रिकेट मुकाबले सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 01:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होंगे। ट्रस्ट इनके लिए बॉल उपलब्ध कराएगा और मैचों की व्यवस्था भी करेगा।
मैचों की निगरानी के लिए तकनीकी रूप से योग्य अंपायरों और स्कोरर की व्यवस्था रहेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन 29 जनवरी को पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल में सुबह 10:00 बजे होगा। फाइनल मुकाबला 6 फरवरी दोपहर 02:00 बजे सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए प्रविष्टियां 25 जनवरी को शाम 5 बजे तक भेजी जा सकती है। इसके लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 सितंबर 2004 या उसके बाद की निर्धारित की गई है।
गौरतलब है कि अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट का उद्देश्य युवाओं को नशाखोरी और अपराध आदि से दूर रखने के लिए खेल, शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके लिए ट्रस्ट खेल टूर्नामेंट और विभिन्न विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड की स्थापना, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता इत्यादि शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन करता है। ट्रस्ट नेत्र परीक्षण और ऑपरेशन शिविरों के साथ-साथ रक्तदान शिविरों का भी आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर टूर्नामेंट की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य युवराज कौशिक, डीपी सोनी, डीपी सिंहल, सौरव विज, परवेज सैफी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


