fire in plastic warehouse in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग

khaskhabar.com: रविवार, 15 मार्च 2020 6:19 PM (IST)
जयपुर में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग
जयपुर। राजधानी के विश्वकर्मा थाना इलाके में स्थित बीएसएनएल ऑफिस के पास रविवार अलसुबह एक प्लास्टिक के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम में दी। जहां अग्निशमन की दमकलें मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग बेकाबू हो गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर.दूर तक लोगों को दिखाई दे रही थी। वही आग लगने से आसमान में धूल का गुबार छा गया और बदबू से लोगों को सांस लेने मेंकाफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब एक दर्जन दमकलों मौके पर पहुंच दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ज्ञात रहे कि जिस प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लगी वो विश्वकर्मा क्षेत्र की अंदरूनी गलियों में स्थित हैए लिहाज़ा दमकल की गाडिय़ों को वहां तक पहुंचने और इसके बाद आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग की लपटें देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर गोदाम के आस.पास बने घरों को पुलिस ने खाली करवाया और बिजली सप्लाई भी बंद करवाई। विश्वकर्मा थाना प्रभारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि विश्वकर्मा के बीएसएनल ऑफिस बढ़ारना रोड स्थित तंग गलियों में बने एक प्लास्टिक कट्टे गोदाम में अलसुबह अचानक आग लग गई। वही गोदाम मालिक दिनेश कुमार मित्तल ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे गोदाम बंद कर सभी मजदूर चले गए थे । इसी दौरान पीछे से अचानक आग लग गई। जिससे गोदाम में रखे लाखों रुपए के प्लास्टिक के कट्टे के बने रोल जलकर खाक हो गए ।पुलिस का मानना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। लेकिन अभी तक आग लगने का खुलासा नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement