fire in open jail at sanaganer area in jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब के साथ पी रहा था बीड़ी, देखते ही देखते खुली जेल में लगी आग

khaskhabar.com: बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 9:52 PM (IST)
शराब के साथ पी रहा था बीड़ी, देखते ही देखते खुली जेल में लगी आग
जयपुर। सांगानेर खुली जेल में देर रात एक कमरे में अचानक आग लग गई। कमरे से धुंआ निकलता देखकर जेल प्रशासन ने सांगानेर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने कैदियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से कमरें में रखा कैदी का बिस्तर व अन्य सामान जल गया। घटना रात करीब एक बजे की है। पुलिस के अनुसार रात को सांगानेर खुली जेल में बने कमरे में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर आग को कैदियों की मदद से बुझाया। आग से कमरें में रखे बिस्तर व अन्य सामान जल गया। आग दीपाराम के कमरे में लगी थी। घटना के समय दीपाराम शराब के नशे में बाहर घूमता मिला। घटना स्थल पर शराब की बोतल व गिलास भी पड़ा मिला। जांच में सामने आया कि शराब पीने के दौरान दीपाराम बीडी पी रहा था। वह शराब पीकर बाहर चला गया और बीडी वहीं पर पड़ी रह गई। इससे बिस्तरों में आग लग गई। आग से जेल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई थी। आग की सूचना पर जेल प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement