fire in Borewell machine, torn three gas cylinders -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आग में धधकी बोरवेल मशीन, तीन गैस सिलेंडर भी फटे

khaskhabar.com: रविवार, 02 जुलाई 2017 1:54 PM (IST)
आग में धधकी बोरवेल मशीन, तीन गैस सिलेंडर भी फटे
सवाई माधोपुर। खंडार तहसील के डानगरवाड़ा गांव में बिजली के तारों से छू जाने से एक बोरवेल मशीन में आग लग गई। इस दौरान मशीन में रखे तीन गैस सिलेंडर फट गए। घटना में ड्राइवर सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव डानगरवाड़ा में बोरवेल मशीन से खुदाई की जा रही थी। इस दौरान ऊपर से जा रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइनों से मशीन टच हो गई। इससे मशीन में करंट दौड़ गया और उसमें आग लग गई। आग लगने से मशीन में तीन गैस सिलेंडर फट गए। हादसे में बोलवेल के ड्राइवर सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर तुरंत अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। इस कारण गांव में बड़ा हादसा होने से टल गया। आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement