Fire breaks out at Gurugram packaging factory-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम की पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2022 1:06 PM (IST)
गुरुग्राम की पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग
गुरुग्राम । गुरुग्राम के बिनोला गांव स्थित एक पैकेजिंग फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। अधिकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब चार बजे लगी। आग पर काबू पाने के लिए करीब 30 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी फैक्ट्री पहुंच गई।
दमकल अधिकारी नरेंद्र यादव ने कहा, "हमने कारखाने के अंदर फंसे छह श्रमिकों को भी बचाया है। हम आग पर काबू पाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।"
आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement