Advertisement
संगरूर में पटाखे के गोदाम में विस्फोट, 5 मरे

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया।
गोदाम एक आवासीय क्षेत्र में चल रहा रहा था। उस इमारत में आग लग गई जहां सैकड़ों पटाखे रखे हुए थे, जिसके बाद यह पूरी तरह ढह गई।
विस्फोट से आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारी मलबा हटाने और घायलों को बाहर निकालने के लिए अग्निशमन दल और जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट स्थल के आसपास पटाखों के तीन-चार अन्य अवैध गोदाम भी हैं। ऐसे गोदामों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
संगरूर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


