Fire after collision in vehicles, 2 killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग, 2 की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 5:01 PM (IST)
वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग, 2 की मौत
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी राजमार्ग पर सोमवार सुबह ट्रक और डंपर की टक्कर हो गई और उनमें आग लग गई। हादसे में दो वाहन चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया, ‘‘एट थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी राजमार्ग स्थित ग्राम पिंडारी के पास जाखौली मार्ग पर सोमवार सुबह जानवरों को बचाने के लिए डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे डंपर अनियन्त्रित होकर पलट गया। उसी वक्त पीछे से आ रहे ट्रक, डंपर की पलटे हुए डंपर में टक्कर हो गई और तीनों वाहनों में आग लग गई।’’ पुलिस के मुताबिक, एक ट्रक का चालक सुशील कुमार घायल होकर केबिन में फंस गया और इसी बीच केबिन में आग लग गई। सुशील को बचाने के लिए दूसरे ट्रक चालक फिरोज ने कोशिश की। इस बीच दोनों आग की चपेट में आ गए और जिंदा जलने से दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने वाहनों में लगी आग पर काबू पाया और हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया है।
(आईएएनएस/आईपीएन)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement