Advertisement
हरियाणा पुलिस व राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशा मुक्ति को लेकर हैकाथॉन का फाइनल राउंड 4 फरवरी को

पंचकूला के पुलिस आयुक्त सिबाश कबिराज ने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए पारंपरिक तौर-तरीकों के साथ साथ डिजीटल प्लैटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि युवाओं के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आते है जिससे वे कई बार अपने रास्ते से भटक कर नशे जैसे गलत रास्तो पर चल पड़ते हैं।
हैकाथॉन के माध्यम से युवाओं को इन गलत रास्तों पर जाने से रोकने के लिए इनोवेटिव सोल्युशन्स तलाशने की पहल की गई है ताकि वे मानसिक रूप से मजबूत बने और विपरित परिस्थितियां आने पर अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए खुद को इन रास्तों पर जाने से रोके। ये सोल्युशन्स ई-स्पोर्ट्स, गेमिंग आदि कुछ भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि हैकाथॉन के आयोजन में ‘हैक2स्किल्स‘ नामक संस्था द्वारा विशेष रूप से सहयोग दिया गया है।
उन्होंने बताया कि हैकाथॉन के माध्यम से ऐसे इनोवेटिव आइडियाज को एक मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया है ताकि लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहले की अपेक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। हैकाथोन में युवाओं द्वारा ऐसे गैर तकनीकी तथा तकनीक आधारित जैसे ऑनलाइन खेल तथा मेटावर्स साफटवेयर तथा प्रोटाटाइप सोल्युशन्स आदि दिए गए हैं जिसका उपयोग करके लोगों को इस मुहिम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ा जा सकता है ताकि वे खुद भी नशे से दूर रहें और जो लोग इसके आदी हो चुके हैं उन्हें भी इससे दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


