Film showing people aware to vote-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिल्म दिखाकर लोगों को मतदान के लिए किया जागरुक

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 5:47 PM (IST)
फिल्म दिखाकर लोगों को मतदान के लिए किया जागरुक
राजसमन्द । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रिय प्रचार निदेशालय उदयपुर द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय राजसमन्द के सहयोग से 2 जनवरी से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजसमन्द पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोही के अटल सेवा केन्द्र में मतदान करने की शपथ दिलाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर नए मतदाताओं के मतदाता सूची मेंं नाम जुड़वाने, संशोधित करवाने तथा मतदान करने की प्रक्रिया एवं उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कैशलेस के बारे में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच दिग्विजय सिंह भाटी ने लोगों को अधिक से अधिक मतदान कर देश में स्थाई सरकार के गठन में भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीएलओ बाबूलाल सालवी तथा औंकारलाल पूर्बिया ने मतदाता सूची के पूनरीक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों तथा नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोडऩे की प्रक्रिया के बारे में बताया। कार्यक्रम में सचिव भगवतीलाल पालीवाल ने कैशलेस को बढावा देने के लिए पंचायत में स्थित वीसी से अपना खाता खुलवाने तथा अपने खाते को ऑनलाईन करने के लिए आधारकार्ड से लिंक करने एवं खाते के माध्यम से सीधा भुगतान करने के बारे में जानकारी हासिल करने का आह्वान किया।

[@ Exclusive: 1 Feb को पेश हो सकता है आम बजट, PM मोदी लेंगेे फैसला....! ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement