fight in wedding program in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाने को लेकर बाराती और घरातियों में झगड़ा, बारातियों को बनाया बंधक

khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 11:04 AM (IST)
खाने को लेकर बाराती और घरातियों में झगड़ा, बारातियों को बनाया बंधक
कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र में यशोदानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में देर रात खाने लेकर बारातियों और जनातियों में झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध वधू पक्ष के लोगों ने दुल्हे समेत बारातियों को गेस्ट हाउस में ही बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को मुक्त कराकर दोनों पक्षों में समझौता कराया। गोपाल नगर में रहने वाले प्राइवेट कर्मी की बेटी की गुरूवार को शादी थी। बारात घंटाघर से आनी थी। समारोह का आयोजन उन्होंने यशोदानगर स्थित कौशल्या गेस्ट हाउस में किया था। देर रात बारात गेस्ट हाउस में पहुंची। जयमाल के बाद बारातियों के लिये खाना लगाया गया। इस दौरान खाने में कमी की शिकायत करते हुये एक बाराती ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया दोनों पक्षो में मुहाचाही होने लगी। मुहाचाही मारपीट में बदल गयी और आक्रोशित वधू पक्ष के लोगों ने गेस्ट हाउस दुल्हे समेत जितने बाराती बचे थे उन्हें बंधक बना लिया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बारातियों मुक्त कराने के बाद समझौता करा दिया। नौबस्ता संजय त्यागी ने बारातियों और जनातियों में खाने को लेकर विवाद हुआ। फिलहाल समझौता करा दिया गया है।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[# UP ELECTION: बेटा, बेटी व बहू के सहारे राजनैतिक विरासत बचाने की चुनौती]


Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement