करौली। नादौती उपखंड मुख्यालय स्थित बुर्जा बाले बालाजी के मन्दिर में शनि पुष्य योग के मौके पर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। शनिवार को श्रद्धालुओं की ओर से बालाजी के मंदिर में छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। इससे पहले मंदिर पुजारी केदारदास शर्मा ने भगवान हनुमान का पंचाभिषेक किया और भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया।