Fierce collision of two bikes in Sirsaganj, a young man died a painful death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिरसागंज में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जून 2025 2:11 PM (IST)
सिरसागंज में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। करहरा गांव के पास बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक तेज रफ्तार में थी, जिससे टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर जा गिरे। इस भीषण हादसे में सोथरा चौराहा निवासी 45 वर्षीय नवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल नवीन को तुरंत सीएचसी सिरसागंज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मोर्चरी भिजवा दिया गया है। पुलिस ने पंचनामा भरते हुए जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि नवीन अपने पैतृक गांव किसी काम से गए थे, तभी यह हादसा हो गया। अचानक आई इस अनहोनी ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement