जोधपुर। शहर के अमर नगर निवासी अजय तिवारी की सोलह वर्षीय बेटी सोनाली के लिए डेंगू जानलेवा बन गया। हालांकि सोनाली की जब जांच हुई तो डेंगू निगेटिव आया था। लेकिन बाद में डेंगू की पुष्टि हुई थी। लगातार बुखार, उल्टी और खून की कमी सोनाली के लिए प्राणघात सिद्ध हुई। सोनाली ने गुरुवार देर रात महात्मा गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौसमी बीमारियों का बढ़ता प्रकोप लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।