जयपुर। प्रतापनगर चैराहे पर जमा भारी भीड़ उस समय आत्म चिंतन पर विवश हो गई। जब उन्होंने एक कन्या भ्रूण की हत्या के विवरण को नुक्कड़ नाटक के रूप में देखा। इस नुक्कड़ नाटक में कन्या भ्रूण के लिंग परीक्षण से लेकर गर्भपात कराने की स्थितियों को अत्यन्त मार्मिक रूप से प्रस्तुत किया गया। राज्य पीसीपीएनडीटी इकाई की ओर से डाटर्स आर प्रीसियस अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को स्थानीय प्रताप प्लाजा और निकटवर्ती चैराहे पर दो नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या नहीं करने के साथ बेटियों को बचाने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक का लेखन एवं निर्देशन रसरंग मंच संस्था के हिमांशु झांकल ने किया। इस नुक्कड़ नाटक में काल्पनिक बाबा, चिकित्सक और भ्रूण हत्या करने वाले पति-पत्नी की भूमिका निभाकर भ्रूण हत्या जैसा जघन्य अपराध नहीं करने, इसके विरुद्ध असहयोग आंदोलन छेड़ने का संदेश दिया।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय