Feather Improvement Program, Preceded by Shoemat -Ranavat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फीडर सुधार कार्यक्रम मिसाल बना, छीजत में कमी आई-राणावत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 सितम्बर 2017 11:25 PM (IST)
फीडर सुधार कार्यक्रम 
मिसाल बना, छीजत में कमी आई-राणावत
अजमेर। ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की अभिनव पहल से शुरू हुआ फीडर सुधार कार्यक्रम मिसाल बन गया है। पूरे राजस्थान में विद्युत छीजत में कमी आयी है। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 1500 से अधिक आबादी के सभी गांवाें को थ्री फेस बिजली की सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018 तक सभी कार्य पूर्ण कर वर्ष 2003 की सर्वे सूची के अनुसार अविद्यतीकृत गांवों व ढ़ाणियों को विद्यतीकृत किया जाएगा। व बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से निजात दिलाई जाएगी। जहां लम्बे फीडर है वहां एक की जगह दो फीडर इंचार्ज नियुक्त किए जाएगें। लोड सेडिंग के दौरान जो कटौती की जाती है आने वाले समय में इससे राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो ट्रांसफार्मर गारंटी पीरियड में फेल होते है उन्हें कम्पनी को वापस लौटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान आमजन से वादा किया था कि उन्हें विद्युत सुविधाओं का पूरा लाभ दिलाया जाएगा। वर्ष 2013 में जब हमने काम करना शुरू किया तो विद्युत क्षेत्र पर 80 हजार करोड़ रूपए का घाटा था। हमने लगातार प्रयास कर इस घाटे को कम किया है। मुख्यमंत्री की अभिनव सोच के तहत अजमेर के बिठूर गांव से शुरू किया गया फीडर सुधार कार्यक्रम पूरे राजस्थान के लिए मिसाल बन गया है। राजस्थान में बिजली की छीजत में 4.50 प्रतितशत की कमी आयी है। सभी अधीशाषी अभियंताओं को निर्देश दिए गए है कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर फीडर सुधार कार्यक्रम की जानकारी दें। ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि विद्युत मंत्रालय अपने स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है कि फीडर सुधार कार्यक्रम के तहत कहां पर कितनी प्रगति है। ट्रिपिंग की समस्या कितनी कम हुई है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में जितने भी परिवाद प्राप्त हुए है। उन सभी का तार्किक समाधान 15 दिवस में पूर्ण रूप से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement