Advertisement
फतेहाबाद जिले में नशे के विरूद्ध और ज्यादा गंभीर प्रयासों की जरूरत : सांसद कुमारी सैलजा

दिशा बैठक में सांसद सैलजा ने नगरपरिषद् फतेहाबाद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर के बीचोबीच डिवाईडर पर पुरानी ग्रिल को रिपेयर के नाम पर दो करोड़ का टैंडर कर दिया गया है। डिवाइडर की जिस ग्रिल पर सात साल पहले विजिबिलिटी का सवाल उठा था, दुर्घटनाएं हो रही थी। अब नया निर्माण करते समय समस्या का समाधान करने की बजाए समस्या को और बढ़ा दिया गया। सांसद कुमारी सैलजा के इस प्रश्न का बैठक में मौजूद नगरपरिषद् अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बैठक में फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरियां व रतिया के विधायक जरनैल ने अपने क्षेत्र की कई समस्याओं व विकास योजनाओं के बारे बात उठाई व पिछली बैठक में रखी गई समस्याओं के समाधान की रिर्पोट भी मांगी। समाचार लिखे जाते समय तक दिशा फतेहाबाद की बैठक जारी थी।
सांसद ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने दें और यदि कोई समस्या आती है तो उसे तुरंत हल करें। सांसद ने कहा कि टोहाना बस स्टैंड के शेष बचे निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के जो आरोप लग रहे है उसकी सच्चाई जानने के लिए जांच होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि फतेहाबाद शहर के बीचो-बीच एक पपिया पार्क कांग्रेस शासन काल में विकसित हुआ था पिछले 10 वर्षों में पपिया पार्क बहुत बुरी हालत में है शहर में एकमात्र पार्क है उसमें नाम मात्र सुविधाएं हैं, इस ओर ध्यान देने की जरूरत हैै। फतेहाबाद में ग्रीन बेल्ट पर नगर परिषद अधिकारियों के संरक्षण में अधिकतर जगहों पर कब्जा किया गया है ग्रीन बेल्टों का अस्तित्व भी खत्म होता चला जा रहा है ग्रीन बेल्ट गंदगी डालने का ढेर बन चुकी है और यहां से गंदगी महीनों उठाई जाती। इस अवसर पर समस्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फतेहाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


