Advertisement
फर्रूखनगर-झज्जर-चरखी दादरी-लोहारु रेल लाइन को जल्द बनवाएं और झज्जर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जाए : दीपेन्द्र हुड्डा

इसके अलावा, उन्होंने जनता को खाटूश्याम जाने की सुविधा दिलाने हेतु चंडीगढ-उदयपुर ट्रेन को वाया रोहतक-रेवाडी-अटेली-कुरुक्षेत्र-कैथल-जींद-नारनौल-रींगस रूट से संचालित करने, रोहतक-महम-हांसी तक एक जनशताब्दी या इन्टरसिटी ट्रेन और रोहतक-महम-हांसी के रास्ते दिल्ली तक ट्रेन शुरू हो, चंडीगढ़ - दिल्ली वाया जींद रोहतक एक नयी ट्रेन शुरू हो, दिल्ली - सिरसा या भटिंडा तक इन्टरसिटी ट्रेन चलाई जाए और सिरसा रेलवे स्टेशन तक पहुंच के रास्ते में सुधार कराने की मांग रखी। साथ ही गांव बहलबा में रेलवे हाल्ट पर किसानों से अधिग्रहीत जमीन के कारण कुछ किसानों के खेतों के रास्ते व नहरी पानी के नाले प्रभावित हुए थे। रेलवे ने अधिग्रहीत जमीन के चारों तरफ एक सरकुलर रास्ता बनाने का निर्णय लिया था कोविड के कारण ये काम नहीं हुआ। अब रेलवे की अधिग्रहीत जमीन को ठेके पर देने के बाद ठेकेदारों ने रास्ते बन्द कर दिए। जिसके कारण किसानों को खेतों में आने-जाने में परेशानी हो रही है।
इसी प्रकार उचाना (जींद) रेलवे स्टेशन पर ROB व अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा एक्सप्रेस ट्रेनों फरक्का एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15743/15744), अवध असम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15910/15909), अन्य ट्रेनें - 22479/22480, 20409/20410, 12481/12482, 14027/14028, 14035/14036, 12137/12138, 16317, 16787 और 20989/20990 का ठहराव कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उचाना के पास रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) न होने के कारण दुर्भाग्यवश ट्रेनों हादसे से जानमाल का नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। दीपेन्द्र हुड्डा ने आम जन हित में इसए तुरंत मंज़ूर करने का आग्रह किया और कुम्हारों वाली गली के पास पुराने गाँव के रास्ते को फिर से खोलने का अनुरोध किया ताकि स्टेशन तक सुचारू पहुँच सुनिश्चित हो सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


