khaskhabar.com: सोमवार, 23 जनवरी 2017 4:53 PM (IST)
चित्तौडग़ढ़। जिले की एक होटल में सोमवार को बैंक ऑफ़ बड़ौदा के जिलेभर के बैंक बीसी और विभिन्न शाखाओं से शाखा प्रबन्धकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रीजनल हेड एम.एस. मेहनोत ने कहा कि किसान कभी डिफॉल्टर नहीं होता हैं, बैंक से सही से लिंक नहीं होने की वजह से किसान बैंक से दूर हो जाता हैं। किसान हमेशा फसल बोता हैं।
इसमें अधिक से अधिक किसान को क्रेडिट दी जा सकती हैं। बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 31 जनवरी तक 50 प्रतिशत खाते रोल ऑवर करवाने हैं। साथ ही सभी ब्रांचों को 50 नए बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड से जोडऩे हैं। उन्होंने बैंक से सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा कि अब बीसी में मार्किंग सिस्टम डवलप किया गया हैं। जिसमें अच्छे मार्किंग वाले बीसी ही इस सिस्टम से जुड़े रहेंगे। डिप्टी रीजनल हेड अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैंकिंग बीसी किसानों और बैंक के बीच एक सेतु हैं।