Advertisement
कृषक डीएपी की जगह सिंगल सुपर फास्फेट व यूरिया को मिलाकर करें उपयोग : वैभव गालरिया

कृषि आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सिंगल सुपर फास्फेट को किसानों द्वारा ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लेने के लिए इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। साथ ही उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले आदान विक्रेताआंे पर सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
आयुक्त कृषि ने कहा कि कम्पनियां उर्वरकों की सप्लाई डिमाण्ड के हिसाब से समय पर पूरा करने की यथा संभव कोशिश करें। उन्होंने कहा कि डीएपी कम पड़ने पर किसान एसएसपी व यूरिया को मिलाकर विकल्प के रूप में उपयोग करे, इसके कॉम्बिनेशन से फसलों का न केवल उत्पादन बढ़ता है बल्कि गुणवत्ता में भी सुधार होता है।
बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि (आदान) लक्ष्मण राम, संयुक्त निदेशक कृषि (गुण नियंत्रण) गजानंद सहित विभागीय अधिकारी और उर्वरक विनिर्माता एवं आपूर्तिकर्ता कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


