Farmers should be compensated by hiking the crops due to hailstorm: Pradeep Chaudhary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों की गिरदावरी कर किसानों को मुआवजा दिया जाए: प्रदीप चौधरी

khaskhabar.com: सोमवार, 08 अप्रैल 2019 6:06 PM (IST)
ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों की गिरदावरी कर किसानों को मुआवजा दिया जाए: प्रदीप चौधरी
पंचकूला। इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने सोमवार को हुई भारी बरसात व ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों की शीघ्र गिरदावरी करवा किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई। इसके अलावा फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा भी मिलना चाहिए, जो उनका अधिकार है। इनेलो पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि जिले भर में किसानों की गेंहू, प्याज, मक्की और मुली के बीज सहित अन्य कई फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने उन्हें बताया कि 80 फीसदी फसलें बर्बाद हो गई है और ओलावृष्टि के चलते जहां फसलें नीचे गिर गई है तो वही दाना भी झड़ गया है। किसान ने बड़ी मेहनत और भारी खर्च से फसलें तैयार की थी और प्राकृतिक नुकसान किसान के लिए भारी आर्थिक नुकसान है। ऐसे में प्रशासन शीघ्र किसानों को राहत देने के लिए उचित कदम उठाएं और फसल बीमा योजना के लाभ के लिए किसानों को पुरा वक्त दिया जाए। क्योंकि अक्सर होता है कि किसान को पता भी नही चलता और उसे बिना जागरूक किए फसल बीमा योजना के लाभ का वक्त निकाल दिया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement