उपजिलाअधिकारी ने और कांटा चैक किए तो सभी जगह पर किसानों की परेशानियां उजागर हुई। एक क्रय केंद्र उपजिलाअधिकारी की जांच में अपनी जगह पर ना चला कर मण्डी के बगल में चलता मिला जिसे तुरंत एसडीएम द्वारा हडकाया गया और अपनी मूल जगह पर ले जाने के आदेश दिए।
सभी क्रय केंद्रों पर सरकारी गेहूं बोरों मैं पैक ना होकर खुले आसमान के नीचे जमीन पर ही पड़ा हुआ मिला, सरकार के आदेश है कि गेहूं क्रय केंद्रों पर तुरंत बोरों मैं पैक किया जाए जिससे गेहूं को बरसात से बचाया जा सके लेकिन सरकार के आदेश की धज्जियां उडती मिली। सभी को उपजिलाअधिकारी अमित कुमार द्वारा चैतावनी दी गई कि कोई भी शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।