farmers problems in sambhal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकारी क्रय केन्द्रों पर नहीं सुनी जा रही किसानों की समस्याएं

khaskhabar.com: रविवार, 30 अप्रैल 2017 5:41 PM (IST)
सरकारी क्रय केन्द्रों पर नहीं सुनी जा रही किसानों की समस्याएं
संभल। सीएम योगी आदित्यनाथ के इतने सख्त निर्देशों के बावजूद भी किसानों की परेशानियां कम नहीं हो पा रही है। अधिकारी हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सरकार द्वारा किसानों के गेहूं की खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोले गए हैं जिन पर किसानों का गेहूं 1625/कुन्तल की दर से खरीदने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन जब किसान गेहूं लेकर वहां पहुंच रहा है तो लेबर ना होने का बहाना बनाकर उसकी फसल नहीं तौली जा रही है। बैचारा किसान काफी इंतजार करने के बाद अपनी फसल को मण्डी मैं बेचने के लिए मजबूर हो रहा है। जब इस तरह की शिकायत उपजिलाअधिकारी अमित कुमार को मिली तो वह सीधे क्रय केंद्र पहुंच गए। अनाज मण्डी में लगे सरकारी विभाग के क्रय केंद्र चैक किए तो एक कांटे पर तो तोल ही बंद थी और कांटा इंचार्ज ही नहीं था और वहां पर किसान घण्टों से अपनी फसल को तुलवाने के लिए खड़ा था। जब किसान से बात की तो उसने बताया कि कांटे पर ना तो इंचार्ज है और ना ही लेबर है। उपजिलाअधिकारी ने तुरंत इंचार्ज को हडकाते हुए किसान की फसल तुलवाने का फरमान सुना दिया। फिर आनन-फानन में किसान की फसल तौलने का इंतजाम होने लगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement