farmers organized roar Mahapanchayat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों की दहाड़ महापंचायत का आयोजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 7:23 PM (IST)
किसानों की दहाड़ महापंचायत का आयोजन
करनाल। सीएम सिटी करनाल में शुक्रवार को किसानों की दहाड़ महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों किसानों ने शिरकत करते हुए अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रखा। पुरानी सब्जी मंडी में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हुई किसान दहाड़ महापंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ किसान नेता भी पहुंचे और अपनी मांगो ं को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। किसानों का कहना है कि आज प्रदेश सरकार से हरियाणा का हर वर्ग दुखी है। किसान भी कर्ज के नीचे दबा हुआ है। उन्होंने सरकार से स्वामीनाथन रिपोर्ट और सरकार के घोषणा पत्र में किए गए वादों को जल्द लागू करने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement