Farmers meeting in Nagaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों ने भरी हूंकार, नहीं चुकाएंगे बिजली के बिल

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 2:00 PM (IST)
किसानों ने भरी हूंकार, नहीं चुकाएंगे बिजली के बिल
नागौर। जिले में चितावा कस्बे के विद्युत निगम कार्यालय के सामने अखिल भारतीय किसान महासभा की आम सभा का आयोजन हुआ। अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड अमराराम ने कहा कि सरकार किसानों के बिजली बिलों में बढ़ोतरी कर शोषण कर रही है एवं गरीब किसानों पर बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब किसानों को राहत देने के बजाय बोझ डालकर किसानों के साथ भारी अन्याय कर रही है। विजीलेंस के नाम पर विद्युत निगम के अधिकारी जगह-जगह फर्जी शीट भर रहे हैं तथा किसानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। किसान अब अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने किसानों से बिजली दरें कम नहीं होने तक बिजली बिल नहीं चुकाने को कहा। सभा को जिला अध्यक्ष भागीरथ राम नेतड़, जिला सचिव कॉमरेड नारायण राम डूडी, नारायण राम दहिया, मोतीलाल शर्मा, भंवर खाल्या, जीवण राम शेषमां, मास्टर बेगा राम चौधरी, दुर्गा राम निम्बी जोधा, काना राम बिजारणियां आदि ने संबोधित किया। दूर-दराज से आए काश्तकारों ने बढ़ी हुई दरों से बिजली बिल नहीं चुकाने की हुंकार भरी। सभा में मंच संचालन कॉमरेड अब्बास खान ने किया। इस दौरान कुचामन सिटी तहसीलदार बाबूलाल जाट, विद्युत निगम कुचामन सिटी के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक विद्याप्रकाश, चितावा थानाधिकारी घनश्याम मीणा आदि मौजूद रहे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement