Farmers gathered to rally Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसान रैली के लिए जुटे कांग्रेसी

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 4:14 PM (IST)
किसान रैली के लिए जुटे कांग्रेसी
नादौती। दिल्ली में 6 अक्टूबर को कांग्रेस की किसान रैली के समापन कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को विधायक घनश्याम महर की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया। बैठक में महर ने कहा राहुल गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश में निकाली गई किसान यात्रा का समापन राजघाट पर होगा। राजघाट पर राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की आगवानी करेंगे। रैली में शामिल होने के लिए की दिल्ली जाने व आने के लिए की गई वाहनों की व्यवस्थाओं की जानकरी देते हुए बताया कि पार्टी कार्यकर्ता नादौती व टोडाभीम उपखण्ड मुख्यालय पर सुबह एकत्रित होकर सुबह 6 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे राजघाट पर पहुंचेंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष गोपाल लाल अवस्थी, उपाध्यक्ष दीपेन्द सिंह राजावत, किसान कांगे्रस के प्रदेश महासचिव शीशराम खटाना, कांग्रेस के वरिष्ठनेता हरिचरण भीलापाडा ने रैली से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए पूर्ण अनुशासित तरीके से अधिकाधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की।बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाहर सिंह सलावद, जगन्नाथ सैनी, भरतलाल बैरवा आदि कांग्रेस कार्यकताओं ने भाग लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement