Advertisement
मास्टर प्लान के तहत व्यवस्थित ढंग से विकसित होगा फरीदाबाद शहरी क्षेत्र : मुख्यमंत्री

बैठक में जल प्रबंधन पर पूरा फोकस रखने के निर्देश भी दिए गए और आमजन से अपील की गई कि जल संरक्षण पर ध्यान देना समय की जरूरत है। नगर निगम में गड़बड़ी नहीं करेंगे सहनः बैठक में नगर निगम से जुड़े विभिन्न परिवादों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी रूप से नगर निगम अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से गड़बड़ सहन नहीं कि जाएगी। जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी से करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार कार्य कर रही है और जन भावनाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध निर्माण किसी भी रूप से सहन नहीं होगा और जहां कहीं कोई अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण करता है तो तुरन्त प्रभाव से एक्शन लिया जाए।
आदित्य एल-1 लॉन्चिंग पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएंः
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल-1 की सफल लॉन्चिंग पर वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने देश का मान बढ़ाया है ठीक उसी प्रकार अब आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के साथ सफल परीक्षण के लिए वैज्ञानिक अग्रिम बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फरीदाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


