प्रतापगढ़। प्रसिद्ध कवि और गीतकार हरीश व्यास को सलिला साहित्यकार सम्मान से नवाजा गया है। जिसके बाद लोगों ने और परिजनों ने मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। सलूम्बर में आयोजित हुए राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन के अवसर पर देश के कई कवियों का सम्मान किया गया। जिसमें शहर के जाने जाने माने कवि को सम्मान मिलने से कांठल वासियों ने हर्ष व्यक्त किया। राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन में देशभर से कई कवियों और साहित्यकारों ने भाग लिया। जिसमें साहित्यकार डाॅ. विमला भंडारी, डाॅ. ज्योति पुंज, माधव नागदा, नीलिमा टिक्कू और ललिता वर्मा सहित कई कवि और साहित्यकार मौजूद रहे। इस मौके पर देश के 11 साहित्यकारों का सम्मान किया गया।