Falgun Shukla Dwadashi Celebration: No one should go empty handed from my Baba court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फाल्गुन शुक्ला द्वादशी उत्सव : मेरे बाबा के दरबार से खाली जाए ना कोई

khaskhabar.com: शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 5:27 PM (IST)
फाल्गुन शुक्ला द्वादशी उत्सव : मेरे बाबा के दरबार से खाली जाए ना कोई
लालसोट। श्री श्याम मित्र मंडल लालसोट के सानिध्य में श्री खाटू श्याम मंदिर गंगापुर रोड लालसोट में फाल्गुन शुक्ला एकादशी के पावन पर्व पर भव्य धार्मिक आयोजन हुए। सुबह 10 बजे श्याम महिला मंडल द्वारा विशाल फाग उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने रंग और गुलाल के साथ बाबा को रिझाया। मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर नजर आया। सायं 7 बजे मंदिर प्रांगण में विशाल श्याम भजन अमृत रस गंगा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मनीष नाटाणी ने गणेश वंदना “मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे, गोरा मैया जी की आंखों के तारे” से की। इसके बाद हनुमान भजन “थार झांझ मंजीरा बाजे रे, सालासर के मंदिर में हनुमान विराजे” और भवानी शर्मा द्वारा माताजी का भजन “तूने मुझे बुलाया शेरावाली मैया, मैं तेरे दरबार आया” प्रस्तुत किया गया। बाबा श्याम के मधुर भजनों की श्रृंखला हंसराज गुप्ता ने “मेरे सांवरे अपनी दया का खजाना”, “दीनानाथ कहाते हो” और “श्याम मेले में ले चालूं रे तने” जैसे भजनों से आगे बढ़ाई। वहीं मुकेश शर्मा उर्फ होलु सुभाष ठाकुरिया ने होली विशेष भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुकेश जोशी (बैंक वाले) ने “कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है” सहित कई भजन प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर बाबा श्याम का कोलकाता के फूलों से विशाल एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। इत्र वर्षा और पुष्प वर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने अलौकिक छवि के दर्शन कर मन्नतें मांगीं। एकादशी के दिन सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और देर रात तक चली भजन संध्या में हजारों भक्त शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement