fake mark sheets of ambedakar university-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंबेडकर विवि की फर्जी अंक तालिकाओं से बीटीसी का खेल

khaskhabar.com: शनिवार, 20 मई 2017 5:05 PM (IST)
अंबेडकर विवि की फर्जी अंक तालिकाओं से बीटीसी का खेल
आगरा। अंबेडकर विवि की फर्जी मार्कशीटों के सहारे बीटीसी में प्रवेश की परतें अब खुलने लगी है। मामले का खुलासा तब हुआ जब विवि में जांच के लिए कई फर्जी मार्कशीटें पहुंचने लगी। यहां जांच के लिए पहुंची अधिकतर अंक तालिकाएं फर्जी निकली। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि अंक तालिकाओं के फर्जी होने की जांच चल रही है जिसके बाद सभी संबंधित संस्थानों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। प्रशासन का कहना है कि सही मार्कशीटों को ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे प्रवेश लेने समय कॉलेज प्रशासन द्वारा मार्कशीट की जांच की जा सके। जांच के लिए आई अंक तालिकाएं हुबहु विवि के फॉर्मेट पर ही बनाई गई है। इनमें विवि के हुबहु वैसे ही होलोग्राम का इस्तेमाल किया गया है जिससे इन्हें पकड़ा न जा सके। इन मार्कशीटों में अभ्यर्थियों के 80 से 90 प्रतिशत अंक अंकित किए गए हैं। ज्यादातर फर्जी मार्कशीटें बी.ए. की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement