कोटा। नयापुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को कार्रवाई करते हुए एक फर्जी पुलिस अधिकारी को पकड़ा है। पुलिस ने इस फर्जी पुलिस अधिकारी के पास से कई वर्दी, बैज, मोबाइल और आई कार्ड बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया व्यक्ति लोगों को सीआईडी का जोनल इंवेस्टीगेशन ऑफिसर बताकर धमकी देता था। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सर्किट हाउस पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। इसको पकड़ कर पूछताछ की गई तो मामला साफ हो पाया। बताया जा रहा है की मथुरा निवासी अशोक कुमार सर्किट हाउस रोड पर अशोक स्तम्भ लगी टोपी लगाकर घूम रहा था। इसके पास एक बैग भी मिला। तलाशी लेने पर उसमें सीआईएसएफ, पुलिस, सीआईडी के कई बैज, आई कार्ड, लेटर हेड सहित कई दस्तावेज मिले। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने कई लोगों को खुद को पुलिस अधिकारी तो, किसी को डॉक्टर बता रखा था। आरोपी के पास से मिले इतने दस्तावेज से पकड़े गए आरोपी की भूमिका संदिग्ध लग रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS