Faiv pound system will apply throughout the state CM Khattar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फाईव पौंड सिस्टम को पूरे प्रदेश में करेगें लागू सीएम खट्टर

khaskhabar.com: सोमवार, 06 फ़रवरी 2017 4:28 PM (IST)
फाईव पौंड सिस्टम को पूरे प्रदेश में करेगें 
लागू सीएम खट्टर
करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नही है। गांव में शिक्षा, बिजली, पानी, स्वस्थ्य सेवाएं, किसान सेवा केंद्र, मजबूत सडक़ तंत्र जैसी मूलभूत जरूरतें प्राथमिकता के आधार पर पूरी करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कहा था वो किया है और जो किया है वही बता रहें है और जो अब कहेगें वो भी करके दिखाएगें। हमारी कथनी और करनी में कोई अन्तर नही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को गांव पुंडरक में फाईव पौंंड सिस्टम का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित जन समूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि फाईव पौंंड सिस्टम 6 एकड में बना है तथा इस पर करीब 35 लाख रुपये खर्च हुए है। इसके अलावा इस गांव में फिरनी, गलियों, नालियों, चौपालों और गांव के अन्य विकास कार्यों पर 2 करोड रुपये की धन राशि खर्च हुई है। विकास कार्यों के लिए इस प्रकार की राशि सभी विधानसभा क्षेत्रों में सम्बन्धित गांव की जरूरतों के हिसाब से बिना किसी भेदभाव के खर्च की जा रही है। ग्राम पंचायत की मांग पर पुंडरक गांव में सामुदायिक केंद्र बनाने की घोषणा की तथा स्टेडियम में कोच की नियुक्ति सम्बन्धित विषय को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल कोचों की भर्ती प्रक्रिया जारी है, प्रक्रिया पूरी होते ही जरूरत के अनुसार इस स्टेडियम में भी कोच नियुक्त कर दिया जाएगा। स्टेडियम में लाईट की व्यवस्था करवाने सम्बन्धित विषय को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई मांग के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लाईट की व्यवस्था के लिए अस्टिमेट तैयार करें ताकि स्टेडियम में लाईट की व्यवस्था शीघ्र हो सकें।इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव कलामपुरा में भी लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बने फाईव पौंंड सिस्टम का उदघाटन किया तथा बताया कि गांव में 2 करोड 20 लाख रुपये की राशि से फिरनी, गलिया, नालें, पुलिया, शमशान शैड, गांव का स्वागत द्वार, शिव मन्दिर में हाल का निर्माण, स्कूल भवन, आंगनवाडी केंद्र भवन, पशु अस्पताल, ओड व रोड समाज की चौपाल का निर्माण, ई-लाईब्रेरी तथा ई- टाईलेट का निर्माण करवाया जा चुका है तथा गांव के लोग और जो काम बताएगें उन्हें भी पूरा करवाया जाएगा। फाईव पौंड सिस्टम के फायदे बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए फाईव पौंड सिस्टम बनाए जा रहे है और करनाल जिला इस व्यवस्था को अपनाने में सबसे आगे है। प्रदेश के हर गांव में यह व्यवस्था लागू की जाएगी ताकि गांव के गंदे पानी को साफ करके सिंचाई के लिए प्रयोग किया जा सकें और किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकें। कार्यक्रम में घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पहली बार हरियाणा को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रूप में एक ईमानदार सीएम मिला है, जिनके नेतृत्व मेंं प्रदेश में एक समान विकास हो रहा है।
इस अवसर पर भाजपा कोर कमेटी के सदस्य मेहर सिंह कलामपुरा और सरपंच बंसीलाल ने मुख्यमंत्री को पगडी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, नगरनिगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, करनाल विकास निधि के ट्रस्टी पंकज भारती, बीजेपी नेता अशोक सुखीजा, योगेन्द्र राणा, जगदेव पाढ़ा, दीपक गुप्ता, वीरविक्रम, दर्शन सिंह सहगल, गुलशन नारंग, प्रदीप भाटिया, ललित बजाज, बंटी, मुकेश, सुरजीत, जिला परिषद सदस्य खुशीराम, बलवान सिंह, चंचल राणा के अलावा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मंदीप सिंह बराड, एसपी जश्रदीप सिंह रंधावा, एडीसी डा. प्रियंका सोनी, नगरनिगम के आयुक्त आदित्य दहिया, एसडीएम करनाल योगेश कुमार, पंचायती राज के कार्यकारी अभियन्ता रामफल सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

[@ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement