भरतपुर। यहां चल रही जसवंत प्रदर्शनी और पशु मेला में आए दुकानदारों से जिला प्रशासन द्वारा किराया वसूल करने के मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह मेले में पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों की समस्यायों को सुना और किसी भी कीमत पर व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने देने का विश्वास दिलाया। इस दौरान विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि रियासत काल से यह मेला भरतपुर में आयोजित हो रहा है। पूर्व में तो महाराजाओं द्वारा व्यापारियों को नि:शुल्क दुकानें लगाने के लिए भूमि आवंटित की जाती थी लेकिन, बाद में सरकार ने व्यापारियों से शुल्क लेना शुरू कर दिया।
मेला अवधि बढऩे का ले रहे किराया