विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि मेला अवधि बढऩे का कभी भी शुल्क नहीं लिया
गया है। अब प्रशासन द्वारा पहली बार मेला अवधि बढऩे का किराया मांग कर
व्यापारियों की भावनाओं के साथ कुठाराघात किया जा रहा है। इसे सहन नहीं
किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन द्वारा किए गए निर्णय को विवेकहीन बताते हुए
कहा कि भरतपुर की जनता कमजोर नहीं है, जो किसी अधिकारी के तुगलकी फरमान को
सहन कर सके। इस दौरान समाजसेवी गिरधारी तिवारी, जिला व्यापार महासंघ के
अध्यक्ष संजीव गुप्ता, पार्षद संजय शुक्ला, सुनील प्रधान, हेमेंद्र चीकू,
दिनेश खंडेलवाल आदि ने भी प्रशासन के तुगलकी फरमान का विरोध करे हुए आंदोलन
की चेतवानी दी।