Advertisement
विधायक आवास परिसर में आवश्यकतानुसार सुविधाओं का निरंतर होगा विस्तार — विधानसभा अध्यक्ष

चिकित्सा सुविधाओं का होगा विस्तार- देवनानी ने कहा कि चिकित्सालय में वर्तमान में ऐलोपेथी और होम्योपैथी चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। भविष्य में जरूरत के अनुरूप आयुर्वेद चिकित्सकों की भी यहाँ सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। चिकित्सालय का समय भी आवश्यकतानुसार बढाया जायेगा। परिसर में एक समिति का गठन किया गया है, जो यहां निवास कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि परिसर की सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किये गये है। यहां रहने वाले विधायकगण, उनके परिजन और उनके अतिथिगण की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं।
सबको साथ लेकर चलेंगे- देवनानी ने कहा कि विधानसभा के आगामी सत्र में सभी को साथ लेकर चलने के बेहतर प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 16वीं विधानसभा के द्वितीय सत्र के आरम्भ होने से पहले भी सर्वदलीय बैठक बुलाकर बात की जायेंगी। आगामी 2 जुलाई को प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक का मकसद है कि सदन नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण चलें। सभी विधायकगण आमजन की समस्याओं को उठायें। उन्होंने कहा कि सदन में उठाई जाने वाली समस्याओं के निस्तारण के पूरे प्रयास किये जायेंगे। देवनानी ने आशा व्यक्त की है कि प्रथम सत्र की भांति द्वितीय सत्र में भी सभी दलों का पूरा सहयोग मिलेगा।
इस मौके पर विधायकगण, विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा सहित एसबीआई बैंक एटीएम ई-कॉर्नर के शुभारम्भ के मौके पर मुख्य महाप्रबंधक संदीप भट्नागर, महाप्रबंधक ऋतु गौड, उप महाप्रबंधक संजीव उपाध्याय, क्षेत्रिय प्रबंधक एमजी व्यास और मुख्य प्रबंधक संजय शर्मा, सरस डेयरी की प्रबंध संचालक सुषमा अरोडा, उपभोक्ता संघ की प्रबंध संचालक शिल्पी पाण्डे, विधानसभा, बैंक, डेयरी, सहकारिता, चिकित्सा विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


