Advertisement
सुविधाओं में विस्तार से हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल सैलानियों से हुए गुलजार

प्राकृतिक सौन्दर्य से लबरेज प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी व खजियार भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। प्रदेश के अन्य प्रसिद्ध एवं खूबसूरत पर्यटन स्थलों जिनमें मण्डी जिला के जंजैहली व कामरू नाग झील आदि शामिल हैं, के विकास के लिए भी प्रयास जारी हैं। यह घाटी खासतौर पर ईको-पर्यटन के लिए प्रसिद्ध हो रही है। इसके अतिरिक्त सोलन जिला में चायल व कसौली तथा सिरमौर जिला के चूड़धार व रेणुका जी में भी पर्यटकों की अपेक्षा के अनुरूप सुविधाएं सृजित की जा रही हैं।
अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने और उनकी सुविधा के लिए प्रदेश सरकार मंडी जिला के नागचला में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने के लिए प्रयत्नशील है, जिसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्र सरकार से विशेषतौर पर मामला उठा चुके हैं। सरकार ने ईको-पर्यटन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विशेषज्ञों के सहयोग से एक मास्टर प्लान तैयार करने का निर्णय लिया है जिसमें निजी क्षेत्र की सहभागिता भी निश्चित की जाएगी।
राज्य सरकार होम स्टे इकाइयों को भी प्रोत्साहित कर रही है जिससे ने केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि युवाओं को स्वरोज़गार के साधन भी प्राप्त होंगे। इसके अलावा, राज्य ने चमेरा, कोल डैम, लारजी और गोविंदसागर झील में जल परिवहन व अन्य गतिविधियां आरंभ करने के लिए भारत सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है। इसके आरंभ होने से जल परिवहन को प्रोत्साहन मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को स्वरोज़गार के अवसर भी मिलेंगे।
Advertisement
धर्मशाला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



