Facilities in detail in Himachal Pradesh tourism sites-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुविधाओं में विस्तार से हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल सैलानियों से हुए गुलजार

khaskhabar.com: सोमवार, 17 जून 2019 8:31 PM (IST)
सुविधाओं में विस्तार से हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल सैलानियों से हुए गुलजार
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पिछले कुछ अर्से से देश व विदेश के सैलानियों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरा है और इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सैलानियों के लिए और अधिक सुविधाएं और आकर्षण उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता से प्रयास कर रही है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वविख्यात शिमला, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला, जंजैहली, कसौली और डलहौजी जैसे स्थलों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि यहां घूमने आने वाले सैलीनी अविस्मरणीय अनुभूति के साथ वापस लौटें और बार-बार यहां आने को आतुर रहें। कभी ब्रिटिश शासनकाल के दौरान ग्रीष्मकालीन राजधानी रहा शिमला अपनी ऐतिहासिक धरोहरों व प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है। ‘पहाड़ों की रानी’ के रूप में विख्यात शिमला में अब पर्यटकों के लिए पर्याप्त पार्किंग, ठहरने व पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध है। बेहतर योजना एवं प्रबंधन से शिमला में पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए पेयजल एवं अन्य प्रबंध किए गए हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए नई पार्किंग तैयार की गई हैं, जिसमें 1000 से अधिक वाहनों की क्षमता है तथा पर्यटक वाहनों की आवाजाही के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) शहर के लिए प्रतिदिन 45 से 50 एमएलडी जलापूर्ति कर रहा है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देख जलापूर्ति 55 से 60 एमएलडी तक बढ़ाई जा रही है, ताकि पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त, शिमला शहर के लिए चाबा से भी जलापूर्ति बढ़ने से जल उपलब्धता में वृद्धि हुई है।
जाखू चोटी पर भगवान हनुमान के प्राचीन मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले सैलानियों के लिए रज्जू मार्ग की सुविधा आरंभ की गई है। शिमला से कुछ ही फासले पर स्थित मशोबरा व क्रेगनैनो का नेचर पार्क पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बने हैं। इस पार्क में विभिन्न प्रकार के फूलों के अतिरिक्त चिल्ड्रन पार्क, गोलघर, ट्री-हाउस बनाया गया है। तत्तापानी में गर्म पानी के चश्में पर्यटकों के लिए आकर्षण हैं तथा वहां चाबा में सतलुज नदी पर रिवर राफ्टिंग की सुविधा भी शुरू की गई है। नारकंडा में ट्रैकिंग, कैपिंग के अलावा सर्दियों में स्कीईंग के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे की सुविधा का भी पर्यटक भरपूर लाभ उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement